रांची की बूटी बस्ती निवासी बीटेक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद जलाकर मार डालने के मामले को अदालत ने रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानते हुए अभियुक्त राहुल राज उर्फ रॉकी राज को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने राहुल राज को दुष्कर्म के बाद हत्या करने का दोषी पाया और उसे सजा सुनाई।
बता दें कि 15 दिसंबर 2016 की देर रात मूल रूप से सिल्ली थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ बूटी बस्ती में दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के दिन ही उक्त छात्रा (मृतका) को लेकर उसके पिता रांची आए थे और उसे कॉलेज छोड़कर बरकाकाना लौट गए थे। उस रात को ही छात्रा की हत्या हो गई थी और इसका खुलासा अगले दिन 16 दिसंबर की सुबह हुआ था।