सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता ने आज सूचना भवन के सभागार में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। ज्ञात हो कि मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग द्वारा निर्देश प्राप्त है कि 25 जनवरी को शनिवार होने के कारण विभाग में छुट्टी रहेगी इस कारण आज 24 जनवरी को ही मतदाता दिवस हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर लिया जाए।
श्री गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाया कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें”।
इस अवसर पर विभाग के उप सचिव, अवर सचिव, सभी उप निदेशक, सभी सहायक निदेशक, सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।