रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। रफ़्तार कम हुआ है लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है। राज्य में मंगलवार को 61 नये कोरोना मरीजों मरीज मिले हैं। जिसमें रामगढ़ से 03, धनबाद से 02, जमशेदपुर से 13, सिमडेगा से 24, कोडरमा से 07, गुमला से 04, पलामू से 03, लोहरदगा से 02, गिरिडीह से 02 और साहेबगंज से 01 मरीज मिलें हैं। जबकि आज 51 संक्रमित कोरोना मुक्त होकर अपने घर गाये। अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2201 हो गयी। अब राज्य में 660 केस एक्टिव है, 1469 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, एवं 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
वहीं सोमवार को राज्य में 42 मरीज मिले थे जिसमें रांची से 02, खूँटी से 03, हजारीबाग से 03, देवघर से 11, सिमडेगा से 07, गिरीडीह से 07, जमशेदपुर से 05, चतरा से 02, पलामू से 01 और धनबाद से 01 मरीज मिले थे।