रांची- रमेश बैस ने बुधवार झारखण्ड राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें राज भवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन द्वारा झारखण्ड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह द्वारा राष्ट्रपति भवन द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय की नियुक्ति से संबंधित वारंट को पढ़ा गया। उक्त अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानन्द भोक्ता, चम्पई सोरेन, जोबा माँझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद संजय सेठ एवं दीपक प्रकाश, राँची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, विकास आयुक्त अरुण सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, डीजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन एम.वी.राव, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल एवं निगरानी विभाग वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।