प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक
एंकर- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड में अपराधियों का मनोबल चरम पर है,इसी का परिणाम है कि आज रांची के होनहार पत्रकार बैद्यनाथ महतो को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस हत्या की दोषी राज्य सरकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार से मांग करती है कि स्व बैद्यनाथ जी के परिजनों को अविलंब उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दे।
नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों द्वारा वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर हुए हमले के बाद से अस्पताल में संघर्ष करते हुए अंततः बैजनाथ जीवन से हार गए।उन्होंने कहा कि वास्तव में यह हार बैजनाथ या राज्य के पत्रकारों की नहीं बल्कि राज्य सरकार की हार है। भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य साहू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ बैजनाथ की हत्या नही है पूरी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था इतनी लचर है कि राजधानी के बीच मे बैजनाथ के ऊपर हमला फिर मृत्यु हो जाना,राज्य सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जायसवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बैजनाथ जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में आम से लेकर खास तक कोई भी सुरक्षित नही है।
शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश मंत्री जेपी पटेल, मुनेश्वर साहू, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिस्फीका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, शिवशंकर उरांव, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात शामिल हैं।