गुरदरी में दो नाबालिग से गैंगरेप के 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी
गुमला- जिले के गुरदरी थाना अंतर्गत चापाकोना में दशहरा मेला देखकर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप मामले के 10 आरोपियों में से पुलिस ने 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की शाम दोनों अभियुक्तों को गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। वहीं बढ़ते पुलिस दबाव को देखते हुए एक अभियुक्त ने 2 दिन पूर्व हीं आत्महत्या कर ली है।गिरफ्तार अभियुक्तों में चांपा कोना निवासी स्वर्गीय बाड़ी असुर का 22 वर्षीय पुत्र समीन असुर और नीचे लोधा निवासी सुखवा उराव का 24 वर्षीय पुत्र प्रेम उरांव शामिल है। एसपी ने बताया कि गुरदरी के लोधा पतरा के समीप बीते शुक्रवार की शाम 3 बाइक पर 10 की संख्या में युवाओं ने दो नाबालिग किशोरियों को रोका। किशोरिया अपने भाई सुखमोन मुंडा के साथ थी। रास्ता रोकने के बाद अभियुक्तों ने छेड़खानी शुरू की जिसका विरोध करने पर भाई को बुरी तरह पीटा। इसके बाद अभियुक्तों ने जंगल ले जाकर दोनों नाबालिग किशोरियों के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। जब सुखमण मुंडा अपने गांव से अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंचा तब सभी लड़के पीड़िता को छोड़कर भाग गए गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा छापामारी दल में गुमला एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, थाना प्रभारी गुरदरी अनंत शर्मा, पुअनि कृष्णा गुप्ता सहित अन्य जवान शामिल थे।
फरार अभियुक्तों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि फरार अभियुक्तों में सतीश कुमार, सनी देओल, विवेक आनंद, संजय उरांव, अर्जुन भगत, धर्मचंद, सोमेश्वर भगत और महेश कुमार शामिल है। जबकि अजीत भगत नामक अभियुक्त ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।