झारखंड का नक्सली मुठभेड़ में गोली लगने के बाद वाराणसी में करा इलाज, पुलिस ने ICU से किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ के बाद झारखंड-उत्तर प्रदेश से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल नक्सली यूपी के वाराणसी स्थित अस्पताल में उपचार करा रहा था। नक्सली को चार गोली लगी थी। सूचना मिलते ही वाराणसी की लंका थाना पुलिस पहुंच गई। अब नक्सली को हिरासत में लेकर उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक नरिया रोहित नगर के एक निजी अस्पताल के ICU में झारखण्ड के गढ़वा का रहने वाले नक्सली मिथिलेश यादव का इलाज चल रहा था। नक्सली को 4 गोली लगी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गोली निकाल भी दी और उपचार कर रहे थे। इस बीच झारखंड पुलिस की सूचना पर वाराणसी की लंका थाना पुलिस ने अस्पताल के आईसीयू के बाहर डेरा डाल दिया। वहीं जानकारी मिल रही है कि झारखंड पुलिस की टीम भी वाराणसी आ गई है। इलाज करा रहे नक्सली को अब झारखंड पुलिस के साथ वाराणसी पुलिस ने अपने निगरानी में ले लिया है। घायल नक्सली बिहार-झारखंड का मोस्ट वांटेड है। इस नक्सली की झारखंड में पुलिस से 17 मई को मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद ये मौके से भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *