योग दिवस के आयोजन से रांची की बनेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान -मुख्य सचिव, झारखंड

मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने योग दिवस 21 जून के मुख्य कार्यक्रम के लिए रांची का चुनाव करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इसके आयोजन से रांची की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनेगी। रांची में विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कई अन्य लोग भी जुटेंगे। कार्यक्रम के ग्लोबल प्रसारण के साथ उसमें रांची शहर की खूबियां भी झलकेंगी। इससे भविष्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्य सचिव आज झारखंड मंत्रालय में योग दिवस कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों, संगठनों और संस्थाओं के साथ तैयारियों में समन्वय बनाने के लिए आहूत बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने निर्देश दिया कि पूरा प्रशासन कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, समय और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम स्थल और उसके बाहर टॉयलेट की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही योग करने आए प्रतिभागियों को असुविधा नहीं हो, इसके लिए जगह- जगह साइनेज लगाने का भी निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम में भाग लेनेवाले आम लोगों के लिए इंट्री का समय सुबह 3 से 5 बजे तक होगा। लोग समय से पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन को पर्याप्त बसों को विभिन्न मार्गों पर परिचालन का निर्देश दिया गया। वहीं वीआइपी प्रतिभागियों के लिए सुबह 6 बजे तक प्रवेश की सुविधा होगी। उसके बाद कोई भी प्रवेश नहीं कर पाएगा।

बैठक में भारत सरकार आयुष मंत्रालय के सचिव श्री राजेश कोटेचा, डीजीपी श्री के एन चौबे, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, इनकम टैक्स के चीफ कमिश्नर, झारखंड के एजी, , एडीजी, रांची विवि के कुलपति, योगा संगठनों के प्रतिनिधि, कई विभागों के सचिव और रांची के उपायुक्त और एसएसपी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *