झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला। हत्या करने के बाद पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूटकर जंगल की ओर भाग निकले। घटना शुक्रवार शाम छह बजे के आसपास की है।
बता दें कि पुलिस का गश्ती दल गश्त पर निकला था। इस दौरान गश्ती दल कुकड़ू हाट के पास रुका तभी चार बाइक पर आठ की संख्या में घातक हथियारों से लैस नक्सलियों हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला, और एक जवान लापता है।