कांग्रेस अपने समय में जीएसटी लागू करना असंभव मानती थी’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पलटवार

नई दिल्ली कांग्रेस ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को विस्तार देने के लिए इसमें अब भी सुधार की जरूरत है और सरकार ने इस दिशा में जो कदम उठाएं हैं उनसे स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल्दबाजी में जीएसटी लागू कर कांग्रेस सरकार के इसमें किये प्रावधान को नजरअंदाज किया था।कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने नया जीएसटी लाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि बड़ी बात यह है कि जीएसटी में वही सुधार हुए हैं जिनके सांकेतिक और सारगर्भित ऐलान श्री मोदी 15 अगस्त को लाल के लिए से कर चुके हैं। उनका कहना था कि इसे अभी 1.5 भी कहा जा सकता है। जीएसीटी सुधार पर कांग्रेस पार्टी के तंज पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समय जीएसटी को लागू करना असंभव मानती थी, लेकिन मोदी सरकार ने न केवल इसे सफलतापूर्वक लागू किया, बल्कि अब आम लोगों पर बोझ कम करने के लिए दूसरे चरण के सुधारों के साथ इसे आगे बढ़ा रही है। निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘क्या कांग्रेस पार्टी तंबाकू और गुटखे पर पांच प्रतिशत कर की मांग कर रही है? कांग्रेस पार्टी चाहती है कि हम इसे पांच प्रतिशत पर दें। कांग्रेस पार्टी अपने समय में जीएसटी को लागू करना असंभव मानती थी। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में दूसरी पीढ़ी के सुधार लागू किए हैं, ताकि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों पर राहत मिले।’ सीतारमण ने कहा कि जीएसटी सुधार अनुपालन को आसान बनाकर एमएसएमई और श्रम-प्रधान उद्योगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि वह लोगों को लाभ पहुंचाने वाले उपायों का समर्थन करती है या विरोध। इन सुधारों से एमएसएमई और श्रम-प्रधान इकाइयों को भी राहत मिलेगी, जिससे अनुपालन आसान होगा। कांग्रेस को तय करना चाहिए कि वह लोगों के हित में मुद्दों पर विरोध करना चाहती है या समर्थन। जनता आपको बेनकाब कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *