झारखंड में कोरोना 500 के पार, शुक्रवार को मिले 46 नये +ve मामले। झारखंड@523

रांची- झारखंड में भी कोरोना का संक्रमण नहीं रुक रहा है। कोरोना धीरे-धीरे प्रचंड रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को चिंताजनक आंकड़े सामने आये। राज्य में शुक्रवार को झारखंड छः जिलों से 46 मरीज मिले हैं। धनबाद से 3, जमशेदपुर से 15, हजारीबाग से 10, कोडरमा से 7, बोकारो से 2 और रामगढ 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। अब झारखंड में संक्रमितों की संख्या पांच सौ से से भी अधिक हो गयी। आज मिले 46 मरीज़ों के साथ कोरोना +ve केशों की कुल संख्या 523 हो गयी है। ये सभी कोरोना +ve पाये जाने वाले व्यक्तियों की कोई न कोई ट्रेवेल हिस्ट्री है, ये प्रवासी श्रमिक हैं और कोरेनटीन सेंटर में रखे गए थे। इसलिए ये कहना ग़लत नहीं होगा कि अब हमें अधिक सतर्कता बरतने कि जरुरत है। यदि अब नही चेते तो पछताना पड़ सकता है। सरकार बार-बार अपील कर रही है की आप अनावश्यक अपने घर से बाहर ना निकले, इसलिए सरकारी निर्देशों का पालन करें और अपनी और अपनो के सुरक्षा का ख़याल रखें और दुआ करे की ईश्वर कोरोना पीड़ित मरीज़ों और झारखंड को महफूज रखें। इसी में हम सबकी भलाई है।

कोरोना लगातार अपना दायरा बढ़ाते जा रहा है और ये किसी न किसी अन्य राज्यों से यात्रा कर झारखंड पहुँच रहा है। ग़ौरतलब है कि गुरूवार को राज्य में रांची से 5, गुमला से 2, जमशेदपुर से 6, चाकुलिया से 2, गढ़वा से 2, धनबाद के गोमो से 1 कोरोना +ve मरीज मिले। आज सरकार द्वारा जरी कोरोना अपडेट में 11 नये मरीज ही बताया गया है। ये रिपोर्ट जारी होने के बाद 7 नए मामले सामने आयें हैं।

सूबे में यदि कोरोना का यही रफ़्तार रहा तो अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी स्थिति भयावह हो सकती है। आँकड़ों पर गौर करें तो राज्य में प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद से कोरोना के आंकड़े में तेजी से वृद्धि हो रही है। दूसरे प्रांतों से विशेष ट्रेन द्वारा मज़दूरों के आने के बाद राज्य में कोरोना के आंकड़े अप्रत्याशित रूप से बढ़ने लगे हैं। प्रवासियों को उनके जिलों में जाँच के बाद कोरेनटीन किया गया है, अब जैसे-जैसे जाँच रिपोर्ट आ रहा है, वैसे-वैसे संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। और अब तो हवाई जहाज का भी परिचालन शुरू गो गया है। आने वाला समय बताएगा की इसके बाद कोरोना जा क्या रूख होता है। इसलिए घर में रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *