झारखंड के 23 आइपीएस अधिकारियों का सरकार ने किया तबादला


रामगढ़, लातेहार, चतरा और सरायकेला के एसपी का तबादला

रांची: झारखंड के 23 आइपीएस अधिकारियों का सरकार ने तबादला किया है, और एक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है।
जानें कौन कहां गये
1 एडीजी वायरलेस के पद पर पदस्थापित आरके मलिक को एडीजी मुख्यालय के पद पर पद पदस्थापित किया गया। आरके मल्लिक एडीजी वायरलेस के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे।
2 आइजी प्रोविजन के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार को आइजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित किया गया है।

3 आइजी एसीबी के पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज को आइजी प्रोविजन के पद पर पदस्थापित किया गया है।
4 जोनल आइजी पलामू के पद पर पद स्थापित राजकुमार लकड़ा को जैप आइजी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
5 नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू जोनल आइजी के पद पर पदस्थापित किया गया। नरेंद्र कुमार सिंह रेल आइजी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
6 कोल्हान डीआइजी के पद पर पदस्थापित अजय लिंडा को डीआइजी होमगार्ड के पद पर पदस्थापित किया गया।
7 डीआइजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित मनोज रतन चौथे को डीआइजी कोल्हान के पद पर पदस्थापित किया गया।
8 डीआइजी रेल के पद पर पद पदस्थापित कार्तिक एस को डीआइजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित किया गया।
9 डीआइजी एसआइबी के पद पर पदस्थापित शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआइजी एसीबी के पद पर पद स्थापित किया गया।
10 डीआइजी होमगार्ड के पद पर पदस्थापित वाइएस रमेश को डीआइजी बजट के पद पर पदस्थापित किया गया।
11 सुमित कुमार अग्रवाल को रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर स्थापित किया गया।
12 प्रवीन पुष्कर को जमशेदपुर रेल एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।
13 शंभू कुमार सिंह को गुमला एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।
14 गुमला एसपी के पद पर पदस्थापित हरविंदर सिंह को एसपी वायरलेस के पद पर पद पदस्थापित किया गया।
15 आनंद प्रकाश को जैप 6 जमशेदपुर का कमांडेंट बनाया गया।
16 मूमल राजपुरोहित को स्पेशल ब्रांच का एसपी बनाया गया।
17 रेल एसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित ऋषभ झा को एटीएस एसपी के पद पर पद स्थापित किया गया।
18 लातेहार स्पीक के पद पर पदस्थापित अंजनी अंजन को रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।
19 सरायकेला एसपी के पद पर पदस्थापित डॉक्टर विमल कुमार को रामगढ़ एसपी के पद पर पद स्थापित किया गया।
20 चतरा एसपी के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन को जैप 1का कमांडेंट बनाया गया।
21 रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित मनीष टोप्पो को सरायकेला एसपी बनाया गया।
22 रामगढ़ एसपी के पद पर पदस्थापित पीयूष पांडे को लातेहार का एसपी बनाया गया।
23 विकास कुमार पांडे को चतरा का एसपी बनाया गया।
24 जेएपीटी पदमा में पदस्थापित चंदन कुमार झा अपने कार्यों के अतिरिक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी का प्रभार में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *