अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के प्रांतीय अधिवेशन में जुटे क्षत्रिय समाज के लोग।

संख्या बल नही पौरुष के बल पर शासन चलाने की जरूरत : ठाकुर दिनेश प्रताप सिंह

क्षत्रिय समाज एक होकर शसक्त बिहार और शसक्त देश बनायेगे : पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार

पटना: 18 जून रविवार को राजधानी के विद्यापति भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के प्रांतीय अधिवेशन में देश भर से जुटे क्षत्रिय समाज के लोगो ने एक होकर अन्याय के खिलाफ लड़ने,और शसक्त देश बनाने की बाते की।

राजधानी के विद्यापति भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय अधिवेशन में संरक्षक और जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री गुल चैन सिंह चरक ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश प्रताप सिंह,संरक्षक पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह पूर्व एमएलसी, महेश्वर सिंह एमएलसी, प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री विशाल सिंह, अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सुनील सिंह जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण,अमरेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, गौरव सिंह महामंत्री प्रदेश शिवहर,राजेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष गोपालगंज के साथ साथ देश के कई हिस्सों से आये हुए प्रतिनिधि हुए शामिल।

वही इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा हमारे कितने महापुरुष है जिनको अपना बनाने की दूसरे समाज के लोगों के द्वारा हो रही है।आज अपने संस्कृति को बचाने की जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने समाज के लोगो से आग्रह किया कि आप अपने गावँ में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाइए और जब गावँ के लोग वहां जमा होंगे तो उन्हें अपने महापुरुषों से शक्ति मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमे संख्या को बढाने की नही है क्योंकि संख्या के बल पर नही बल्कि अपने पौरुष के बल पर भगवान राम ने राज किया था। आज यूपी में योगी अपने पौरुष बल पर शासन कर रहे है न कि संख्या बल पर।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारे पास वीर कुंवर सिंह का इतिहास है और इसपर गर्व करने की जरूरत है।

यूपी के मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के लोगो की जमकर तारीफ की और कहा बिहार के लोग काफी समृद्ध हूं बिहार का एक व्यक्ति अगर संसद में बोलता है तो उसका असर होता है ।मंत्री ने कहा फिर से राम राज्य आएगा,जरूरत है एक होकर आने की और अपने राम के वंशज होने पर गर्व करने की।यूपी के मंत्री ने कहा बिहार में कोई न कोई योगी पैदा होगा बिहार को बदलेगा।वही कार्यक्रम पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कहा समाज के बिखराव को रोकना होगा और एक होकर हमलोगों को सामाजिक कार्यो में अधिक लगना होगा।पूर्व राज्य पाल ने कहा हमे अपने क्षत्रिय होने पर गर्व करना चाहिए और अपने संस्कृति को सहेजने की जरूरत है ।कार्यक्रम पर महासभा के संस्थापक गुल चैन सिंह चरक ने कहा आज जरूरत है क्षत्रिय समाज को एक होने की जिससे हमारे पूर्वजों ने को देश को आगे बढ़ाने पर अपना बलिदान दिया था उनके बलिदान को सार्थक करे।देश और समाज का विकास तभी सम्भव है जब हम एक होंगे ।प्रांतीय अधिवेशन में देश के कई हिस्सो से आये वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *