रांची- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज निवारणपुर, रांची स्थित श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। मौके पर मुख्यमंत्री को श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री ओमप्रकाश शरण, मंदिर नव निर्माण समिति के श्री प्रणय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।