आपदा के समय अग्निशमन कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण- सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अग्निशमन के डीजी ने  ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का बैज लगाया

रांची- सीएम हेमन्त सोरेन से पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा एम० एस० भाटिया ने मुलााकात की तथा ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर उन्हें बैज लगाया। इस अवसर पर सीएम ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा कि ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के तहत राज्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना एक सराहनीय कार्य है। सीएम ने कहा कि अग्निशमन सेवा के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आपदा के समय अग्निशमन सेवा कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। राज्य सरकार द्वारा अग्निशमन सेवा से जुड़े संसाधनों को निरंतर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *