चतरा जिले का
मां भद्रकाली मंदिर ऐतिहासिक और पुरातात्विक तथ्यों के साथ एक ऐसा अद्भुत स्थान है
जो धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक एकता को दर्शाता है। इटखोरी प्रखंड के भदुली
ग्राम में मां भद्रकाली का प्राचीन मंदिर अवस्थित है, मंदिर में एक
ही शिलाखंड में तराशी मां की मूर्ति संभवतः पाल काल में स्थापित गयी है।
हिन्दू और
बौद्ध धर्म के संगम को दर्शाता यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केन्द्र है।
रांची से
इटखोरी जाने के दो रास्ते हैं – एक हजारीबाग होकर चौपारण होते हुए और दूसरा
चतरा से होकर। रांची से इटखोरी भाया चतरा लगभग 185 किलोमीटर और रांची से इटखोरी भाया हजारीबाग
करीब 150 किलोमीटर है।