रांची- प्रवासियों का झारखंड आगमन लगातार जारी है। देश के हर कोने में फसें झारखंडवासियों को लेकर प्रतिदिन ट्रेन झारखंड आ रहीं है। वहीं राज्य से बाहर फँसे अन्य राज्यवासी आपा भी खो रहे है की कैसे अपने घर पहुँच पाएँगे।

इस बात को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन में फंसे प्रवासी झारखण्डवासियों को आश्वस्त करना चाहती है कि कुछ समय लगेगा, लेकिन सभी को उनके घर अवश्य वापस लाया जाएगा। आपदा में सभी ने धीरज रखा, थोड़ा और धैर्य रखें। झारखण्ड सरकार अन्य राज्य की सरकारों से बात कर अधिक से अधिक संख्या में ट्रेनों के परिचालन हेतु प्रयासरत है। और जल्द ही सरकार राज्य से बाहर फँसे सभी भाई-बहनों उनके घर पहुँचाएगी।