रांची- पूरी दुनिया कोरोना के कहर से हकलान है। अपने घरों से बाहर फँसे प्रवासी मजबूर दाने-दाने को मोहताज हैं और कोई साधन नहीं मिल पाने से मजदूर पैदल ही अपने घर जाने को मजबूर हो रहे है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने औरंगाबाद रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा कि घटना मन को व्यथित करने वाली है। परमात्मा दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें। यह अत्यंत दुःखद है! कोरोना और तालाबंदी का सबसे बुरा असर गरीबों पर पड़ा है, जो दिनों दिन इसे झेलने को मजबूर हो रहें हैं। इस महामारी के समय में हम सब धैर्य रखें, तभी इस संकट से पर पा सकेंगे।