सोमवार का दिन रांची के लिए बेहद खास था, राउंड टेबल संस्था के सौजन्य से रांची पहुंचे 40 गरीब बच्चों ने खूब मस्ती की। यहां बच्चों ने Taurian World School घूमने के बाद प्रमुख मॉल घूमा, फूड कोर्ट में खाना खाया फिर पीवीआर सिनेमा हॉल में फिल्म देखी। बच्चों से रांची उपायुक्त राय महिपात रे ने भी मुलाकात किया। उपायुक्त ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को कोलकाता विदा करने रांची हवाईअड्डा पहुंचे। इस अवसर पर बच्चे काफी खुश दिखे और सभी को दिल से धन्यवाद दिया। इस मौक़े अश्विनी रजगड़ीया सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद थे।