बिहार के पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का निधन

भारत के पूर्व गृह मंत्री और बिहार के पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का आज निधन हो गया। बूटा सिंह की उम्र क़रीब 86 साल थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बूटा सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूटा सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘बूटा सिंह जी एक अनुभवी प्रशासक के साथ-साथ गरीबों और दलितों के कल्याण की प्रभावी आवाज थे. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है.’।

बूटा सिंह 8 बार कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने भी ट्विट कर बूटा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *