अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2019 को रांची में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। इसकी तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव श्री राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।