नक्सलवाद को समाप्त करने में झारखंड ने पिछले साढ़े चार साल में उल्लेखनीय काम किया है। राज्य में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग, राज्य सरकार के दृढ़ निश्चय, पुलिस और सुरक्षा बलों के शौर्य के कारण यह झारखंड की बड़ी उपलब्धि रही है। अब हमें नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार करते हुए इसे राज्य से पूरी तरह से समाप्त करना है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में नक्सलवाद पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उक्त बातें कही।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, डीजीपी श्री कमल नयन चौबे, एडीजी श्री मुरारी लाल मीणा, आइजी अभियान श्री आशीष बत्रा, डीआइजी श्री साकेत कुमार सिंह समेत अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।