संगठन सृजन वर्ष में पदाधिकारियों ईमानदारी व समर्पण से जिम्मेदारी निभाएँ; केशव महतो

रांची ग्रामीण कांग्रेस का संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम-2025 संपन्न रांची – रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम-2025 का आयोजन पुराना विधानसभा सभागार में किया गया। इसमें रांची जिला ग्रामीण एवं खूंटी जिला के प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष और नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम रांची जिला ग्रामीण के मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया, इसके बाद प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जिला पर्यवेक्षक शहजादा अनवर, झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कौनगाड़ी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि वर्ष 2025 को संगठन सृजन का वर्ष घोषित किया गया है और इसी कड़ी में झारखंड के सभी जिलों में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया। विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि संगठन सृजन का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस को और मजबूत बनाना है, जबकि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर जोर दिया। विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कौनगाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर और पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश किरण महतो ने किया और धन्यवाद ज्ञापन खूंटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने दिया। इस मौके पर दोनों जिलों के पदाधिकारी, मीडिया सेल और सोशल मीडिया टीम के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *