बिहार में 17 आईएएस अफसरों को प्रोन्नति मिली

पटना : बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के 17 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (बिहार संवर्ग) में वर्ष 2023, में नियुक्त बैच वर्ष 2011 के पदाधिकारियों को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्रांक में निहित मार्गदर्शन के आलोक में प्रोन्नति प्रदान की गई। इन्हें विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनका वेतनमान लेवल 13 (1,23,100 से 2,15,900) होगा।

किन्हें क्या जिम्मेदारी मिली
सुशील कुमार (2011) को भू-अर्जन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में निदेशक-सह-अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई। किशोरी चौधरी (2011) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर सचिव, पुरुषोत्तम पासवान (2011) को राज्य निर्वाचन प्राधिकार का सचिव, उज्ज्वल कुमार सिंह (2011), ग्रामीण कार्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। विनय कुमार राय (2011) को पर्यटन निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। साथ ही पथ निर्माण विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

लखीसराय के जिलाधिकारी यह बने
वहीं नरेंद्र झा (2011) को कटिहार का बंदोस्त पदाधिकारी बनाया गया है। रंजनीकांत (2011) को लखीसराय का समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी बनाया गया है। संजय कुमार (2011) को राज्यपाल सचिवालय का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। शशंका शेखर सिन्हा (2011) को जल संसाधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। मुकेश कुमार सिन्हा (2011) राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है। निर्मल कुमार (2011) को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। शिव कुमार शैव (2011) को किशनगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। धीरेंद्र पासवान (2011) को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। अरविंद मंडल (2011) को ग्रामीण विकास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। अनिल चौधरी (2011) को मधुबनी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। विश्वनाथ चौधरी (2011) को सहरसा का बंदोबस्त पदाधिकारी और ब्रजेश कुमार (2011) को मधेपुरा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *