जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैम्प में झारखण्ड की तीन बेटियां…

झारखण्ड सिमडेगा की संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी और व्यूटी डुंगडुंग का चयन जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। बता दें कि अभी सीनियर महिला हॉकी टीम का भी कैम्प बेंगलौर में ही चल रहा है उसमें भी झारखण्ड की चार ख़िलाड़ी निक्की प्रधान, सोनल मिंज, सलीमा टेटे और अलका डुंगडुंग भाग ले रही हैं।

06 से 24 मई तक बंगलौर में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में तीन लड़कियों का चयन झारखंड के लिए गर्व की बात है। इन तीनों खिलाड़ियों को झारखण्ड हॉकी के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, शशिकांत प्रसाद,मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, माइकल लाल, धर्मेंद्र सिंह, आश्रिता लकड़ा, कांति बा, संजीव झा, जयंत केरकेटा, अशोक भगत, दसरथ महतो सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *