मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंत्रियों के बीच बांटे विभाग

रांची: राज्य में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को हुआ। इसके बाद नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री-चम्पाई सोरेन- कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, गृह (कारा सहित) विभाग,

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों का आवंटित नहीं है।

आलमगीर आलम- ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग।

सत्यानंद भोक्ता- श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग उद्योग विभाग।

डॉ. रामेश्वर उरांव- वित्त विभाग योजना एवं विकास विभाग वाणिज्य कर विभाग खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग।

बेबी देवी- महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग।

हफीजुल हसन-अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग।

बसंत सोरेन-पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग ।

मिथिलेश ठाकुर- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग।

बादल पत्रलेख-कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग।

बन्ना गुप्ता-स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, विभाग आपदा प्रबंधन विभाग।

दीपक बिरुआ-अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) परिवहन विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *