राफेल पर सरकार को जवाब देना चाहिए- शत्रुघ्न सिन्हा

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बीजेपी वन मैन शो और टू मैन आर्मी वाली पार्टी बन गई है। भाजपा में किसी की कोई सूनता अब तानाशाही हावी है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं का हश्र देखकर मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया। जो कि सही समय पर लिया गया सही फैसला है। बता दें कि शत्रुघ्न   सिन्हा रांची में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भाजपा की सरकार जाने वाली है इसलिए इनमें घबराहट के साथ बौखलाहट और हताशा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में एक नई सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने वायदे पूरे नहीं किए। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, उल्टे लोग बेरोजगार हो गए।

उन्होंने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह अच्छी खबर है। देश की सुरक्षा करने पर हम सेना को सलाम करते हैं। इसका राजनीतिक लाभ किसी को नहीं लेना चाहिए। लेंकिन दुर्भाग्य कि वर्तमान सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जो कि गलत है। उन्होंने राफेल मामले की चर्चा करते हुए कहा कि राफेल सौदा में घोटाला हुआ या नहीं इसपर चर्चा न कर इससे जुड़े कुछ सवालों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *