मंगलवार को मिले 1056 संक्रमित, ठीक हुए 725, 12 की मौत

रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। मंगलवार को झारखण्ड में 1056 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिसमें रांची से 314, खूंटी से 14, रामगढ़ से 67, हजारीबाग से 58, बोकारो से 68, धनबाद से 54, जामताड़ा से 14, गिरिडीह से 30, देवघर से 24, दुमका से 22, गोड्डा से 9, पाकुड़ से 8, सहिबगंज से 22, जमशेदपुर से 141, सरायकेला से 24, चाईबासा से 36, सिमडेगा से 27, गढ़वा से 17, गुमला से 17, कोडरमा से 34, लातेहार से 24, लोहरदगा से 17 और पलामू से 15 संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 32174 हो गया है। राज्य में अभी 10,077 सक्रिय केस है, 21750 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 347 की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *