रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। शनिवार को झारखण्ड से 1222 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मिले, जिसमें रांची से 284, बोकारो से 91, चतरा से 9, देवघर से 17, धनबाद से 74, दुमका से 13,जमशेदपुर से 179, गढ़वा से 34, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 92, गुमला से 25, हजारीबाग से 33, जामताड़ा से 9, खूंटी से 14, कोडरमा से 43, लातेहार से 17, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 10, पलामू से 65, रामगढ़ से 35, सहिबगंज से 23, सरायकेला से 90, सिमडेगा से 4 और चाईबासा से 28 संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 69860 हो गयी है। राज्य में अभी 13548 सक्रिय मामले हैं, 55697 लोग ठीक हो चुके हैं और 615 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।