झारखंड से सोमवार को मिले 1553 संक्रमित, 1366 हुए स्वस्थ

रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। सोमवार को झारखण्ड में 1553 कोरोना पॉजिटिव मरीजों मिले हैं, जिसमें खूंटी से 26, रांची से 337, रामगढ़ से 134, हजारीबाग से 100, बोकारो से 54, चतरा से 7, देवघर से 74, धनबाद से 34, दुमका से 20, जमशेदपुर से 495, सराईकेला से 15, सहिबगंज से 8, गढ़वा से 24, गिरिडीह से 36, गोड्डा से 7, गुमला से 6, जामताड़ा से 5, कोडरमा से 23, लातेहार से 11, लोहरदगा से 10, पलामू से 50, सिमडेगा से 20 और चाईबासा से 57 संक्रमित मिले। अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 52620 हो गयी है। राज्य में 14588 सक्रिय मामले हैं, 37550 लोग ठीक हो चुके हैं और 482 की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *