रविवार को झारखंड में कोरोना के 23 नये मामले।झारखंड@377

रांची– झारखंड में एक बार फिर कोरोना ने अपनी गति तेज कर दी है। कोरोना के आँकड़े लगातार बढ़ता जा रहा है। झारखंड में रविवार को 23 व्यक्ति कोरोना +Ve मिले है। अब झारखंड में संक्रमितों का कुल आँकड़ा 370 हो गया है। इसमें जमशेदपुर से 4, धनबाद से 3, कोडरमा से 2, गढ़वा से 3, हजारीबाग से 4, रांची के बुंडू से 1 मरीज, रामगढ़ से 3 और चक्रधरपुर से 3 मरीज शामिल हैं। ग़ौरतलब है कि जमशेदपुर से मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों में 3 बारीडीह के और 1 सिदगोड़ा के रहने वाले है। सभी को होम क्‍वारंटाइन में रखा गया था, जिसमें 2 लोग कोलकाता से लौटे थे और एक व्यक्ति बिहार से आये थे। वहीं चौथा व्यक्ति रांची से जमशेदपुर गया था। सभी 4 मरीज़ों को टीएमएच में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं देर रात आए रिपोर्ट से पता चला कि पाकुड़ से भी चार व्यक्ति कोरोना +ve पाये गये हैं, इसके साथ हीं अब झारखंड का आँकड़ा 277 हो गया। अब और अभी संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोना लगातार अपना पैर पसारता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *