रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। रफ़्तार कम हुआ है लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है, करोना भी आँख मिचौनी खेल रहा है, किसी दिन कुछ कम तो किसी दिन ज़्यादा। गुरुवार को राज्य 60 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।जिसमें रांची से 03, रामगढ़ से 01, खूंटी से 02, खूंटी से 02, चतरा से 07, देवघर से 01, धनबाद से 03, पूर्वी सिंहभूम से 09, गढ़वा से 01, गिरीडीह से 07, गोड्डा से 01, हजारीबाग से 03, कोडरमा से 08, लातेहार से 03, लोहरदगा से 01, पलामू से 08, साहिबगंज से 02 मरीज मिले हैं। अब राज्य में कोरोना का कुल आंकड़ा 2585 हो गया। शुक्रवार को 57 संक्रमित स्वस्थ हो कर घर गये। अब राज्य में 582 सक्रिय मामले हैं, 1988 संक्रमित और 15 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।