रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। झारखण्ड में आज अभी रिपोर्ट के अनुसार 531 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें रांची से 62, बोकारो से 29, चतरा से 4, देवघर से 29, धनबाद से 14, दुमका से 8, जमशेदपुर से 67, गढ़वा से 39, गिरोडीह से 10, गोड्डा से 3, गुमला से 18, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 2, खूंटी से 7, कोडरमा से 25, लातेहार से 27, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 1, पलामू से 60, रामगढ़ से 33, सहिबगंज से 15, सरायकेला से 17, सिमडेगा से 29 और चाईबासा से 12 संक्रमित मिले हैं। झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 18786 हो गयी है। आज 699 संक्रमित कोरोना मुक्त हो गए।और 11 संक्रमितों की मौत हो गयी। अभी झारखंड में 8849 सक्रिय मामले हैं, 9748 लोग ठीक हो चुके हैं और 189 मौत हो चुकी है।