रांची से 308 सहित झारखंड से मिले 926 संक्रमित

रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। झारखण्ड में आज अभी रिपोर्ट के अनुसार 926 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं, जिसमें रांची से 308, गिरोडीह से 286, धनबाद से 53, चतरा से 37, सराईकेला से 30, खूंटी से 30, जमशेदपुर से 24, रामगढ़ से 18, सहिबगंज से 18, गुमला से 16, लातेहार से 16, चाईबासा से 16, सिमडेगा से 14, देवघर से 13, बोकारो से 12, कोडरमा से 8, दुमका से 5, गोड्डा से 5, जामताड़ा से 4, पाकुड़ से 4, गढ़वा से 3, हजारीबाग से 3 और पलामू से 3 संक्रमित मिले हैं। सूबे में संक्रमितों की संख्या 17468 हो गयी है। वहीं आज 822 लोग स्वस्थ होकर घर गये और 6 की मौत हो गयी। अभी राज्य में 8983 सक्रिय मामले हैं, 8325 लोग ठीक हो चुके हैं, 160 मौतें हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *