धरना प्रदर्शन करने वालों के लिए जल्द चिन्हित होगा नया जगह

शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान चयन हेतु भ्रमण

रांची- राजनीतिक दलों या अन्य लोगों द्वारा शहर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान के चयन को लेकर उपायुक्त, रांची छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची, लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नगर, रांची सौरभ ने भ्रमण किया।

अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर जायजा लिया। पदाधिकारियों ने अलग अलग स्थानों के भ्रमण के दौरान सभी पहलुओं पर चर्चा भी की, जल्द ही अंतिम रूप से स्थान का चयन कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *