विधानसभा चुनाव, 2019- आधा से ज्यादा में झामुमो और बाकी पे कांग्रेस एवं अन्य!

महागठबंधन- 2019 के झारखंड विस चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में!

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान को लेकर राजनीतिक गलियारों सहित आमजनों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ विधायकगण भी कारण कुछ भी हो पर अपनी पुरानी पार्टी छोड़ दुसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। विपक्षी महागठबंधन को लेकर भी बाजार गरम है। सूत्रों के हवाले से खबर तो यह आ रही है कि झामुमो और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। कांग्रेस 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन बना कर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। चर्चा है कि झामुमो 44, कांग्रेस 27, राजद 05 और बामपंथी दल 05, विधानसभा सीटों पर लड़ने की सहमति बन चुकि है।

कई बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने झामुमो के प्रति कड़ा रुख अख्तियार कर चुके हैं। लेकिन अब उनका तेवर झामुमो के प्रति नरम दिख रहा है, शायद वो इस विधानसभा चुनाव में झामुमो को प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा भाई मान चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि हमारा मकसद सिर्फ भाजपा को हराने का है।

अगर हम झामुमो, कांग्रेस, राजद और बामपंथी दलों को आपसी समझौते के बाद मिली सीटों पर गौर करें तो इनका योग 81 पहुंच जा रहा है, जोकि झारखंड विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के बराबर है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा कहां है। सूत्र बता रहे हैं कि बाबूलाल मरांडी महागठबंधन का हिस्सा ना बनकर, अकेले चुनावी मैदान में भाग्य आजमाएंगे। वैसे, आप इंतजार किजिए कुछ दिनों के अंदर महागठबंधन का स्वरुप कैसा होगा इसका विधिवत औपचारिक एलान, महागठबंधन में शामिल दलों के नेता कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *