बंधु तिर्की, झारखंड विकास मोर्चा से निष्कासित

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में हटिया विधानसभा क्षेत्र में झाविमो प्रत्याशी के बदले कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के मामले में पार्टी द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब नहीं देने के कारण मांडर विधायक बंधु तिर्की को झारखंड विकास मोर्चा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

तय समय सीमा के अंदर बंधु तिर्की ने नहीं रखा अपना पक्ष

ज्ञात हो कि पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह ने बंधु तिर्की को 48 घंटे के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा था, लेकिन तय समय सीमा के अंदर बंधु तिर्की ने अपना पक्ष नहीं रखा। अतः केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार बंधु तिर्की को पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्तता के आरोप में उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें झाविमो से निष्कासित कर दिया।

सारे आरोप बिलकुल निराधार और बेबुनियाद – बंधु तिर्की

वहीं बंधु तिर्की ने झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान महासचिव अभय सिंह को आज की हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से पार्टी द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावत कहा कि मुझ पर लगाये गये सारे आरोप बिलकुल निराधार और बेबुनियाद है।

हटिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नवीन जयसवाल ने जीत हासिल की

झारखंड विकास मोर्चा की हटिया विधानसभा प्रत्याशी शोभा यादव ने आरोप लगाया था कि बंधु तिर्की ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में मेरे खिलाफ और कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव के पक्ष में प्रचार किया था। शोभा यादव के इसी आरोप के मद्देनजर पार्टी ने बंधु तिर्की से जवाब मांगा था। आपको बता दें कि हटिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नवीन जयसवाल ने जीत हासिल की और विधानसभा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *