मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ATI का औचक निरीक्षण

रांची- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने संस्थान के महानिदेशक एल खियांग्ते से भवन में स्थित लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, क्लास रूम, ऑडिटोरियम इत्यादि के उपयोगिता, रखरखाव सहित अन्य संबंधित विषयों की जानकारी ली तथा भविष्य में और क्या बेहतर किया जा सकता है उस पर चर्चा की। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के महानिदेशक एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *