मुख्यमंत्री दुमका में करेंगे झंडोत्तोलन, जिला मुख्यालयों में मंत्री फहराएँगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर विभिन्न जिलों मे मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

रांची- पूरे देश में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियाँ जोरो पर है। झारखंड में भी तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही है। राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए, सरकार ने कोरोना मापदंड के अनुसार समारोह आयोजित करने को कहा है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के जानकारी के अनुसार मोर्चाबंदी मैदान रांची में राज्यपाल श्री रमेश बैश झंडोत्तोलन करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका के गांधी मैदान में तिरंगा फहराएँगे। राज्य के मंत्रीगण विभिन्न जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे।

आलमगीर आलम, ग्रामीण विकास मंत्री, पाकुड़, रामेश्वर उरांव वित्त मंत्री, लोहरदग्गा, सत्यानन्द भोक्ता, श्रम मंत्री, चतरा, चम्पई सोरेन, परिवहन मंत्री, सरायकेला-खरसावां, जगरनाथ महतो, शिक्षा मंत्री, बोकारो, जोबा मांझी, समाज कल्याण मंत्री, पश्चिम सिंहभूम (चाइबासा), बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), बादल पत्रलेख, कृषि मंत्री, गिरिडीह, मिथिलेश ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, गढ़वा, हफीजुल हसन, पर्यटन एवं खेलकूद मंत्री देवघर जिला मुख्यालय में झंडा फहराएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *