झारखंड में कोरोना ब्लास्ट, सोमवार को मिले 147 नये कोरोना संक्रमित@1290

रांची – झारखंड में कोरोना का कहर प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। आये दिन बढ़ रहे कोरोना का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। पहले के अपेक्षा अब तो कोरोना की बाढ़ सी आ गयी है। सोमवार को 147 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें रामगढ़ से 02, हजारीबाग से 03, सिमडेगा से 46, चतरा से 17, धनबाद से 19, जमशेदपुर से 01 गुमला से 15, जामताड़ा से 09, लातहार से 06, पाकुड़ से 12, देवघर से 05, गढ़वा से 05, खूंटी से 03, लोहरदगा से 03 और गिरिडीह से 01 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1290 हो गया है। जिसमें 764 संक्रमित इलाजरत हैं, 519 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं एवं 7 संक्रमितों की मृत्यु गो चुकी है।

वहीं रविवार को कुल 113 संक्रमित मरीज मिले थे। जिसमें हजारीबाग से 4, कोडरमा से 2, रांची से 2, खूंटी से 1, गिरिडीह से 11,धनबाद से 24, जामताड़ा से 17, सिमडेगा से 13, लोहरदगा से 11, जमशेदपुर से 8, रामगढ़ से 6, गुमला से 4, गढ़वा से 03, लातेहार से 3, सरायकेला से 1, चाईबासा से 2, और बोकारो से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *