झारखंड में कोरोना का आंकड़ा 20 हजार के पार

रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। रविवार को झारखण्ड में 967 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें रांची से 257, बोकारो से 62, चतरा से 6, देवघर से 64, धनबाद से 46, दुमका से 4, जमशेदपुर से 146, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 83, गोड्डा से 8, गुमला से 1, हजारीबाग से 31, जामताड़ा से 3, खूंटी से 14, कोडरमा से 19, लातेहार से 27, लोहरदगा से 16, पाकुड़ से 3, पलामू से 45, रामगढ़ से 34, साहिबगंज से 24, सरायकेला से 10, सिमडेगा से 8 और चाईबासा से 41 संक्रमित मिले हैं। वहीं आज 754 संक्रमित स्वस्थ होकर घर चले गये और 7 संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30178 हो गयी है। राज्य में अभी 9724 सक्रिय मामले हैं, 20136 लोग ठीक हो चुके हैं और 318 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *