• झारखंड में कोरोना का कुल आंकड़ा 1711
रांची- झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में कोरोना के आंकड़े में इजाफा लगातार जारी है। शनिवार को शाम तक राज्य में 54 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमे रांची से 01, रामगढ़ से 06, चतरा से 03, जमशेदपुर से 01, चाईबासा से 03, सराईकेला से 03, गढ़वा से 02, कोडरमा से 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। झारखंड में अब संक्रमितों की कुल संख्या 1711 हो गई है। साथ हीं संक्रमितों के स्वस्थ होने का भी सिलसिला जारी हैं, शनिवार को को पूरे राज्य से 131 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अब राज्य में 887 केस एक्टिव है, 816 मरीज स्वस्थ गो चुके हैं और 8 संक्रमितों की मौत गो चुकी है।
वहीं शुक्रवार को राज्य में 49 नये कोरोना संक्रमित मिले थे।जिसमें रांची के RIMS से 03, रामगढ़ से 04, लातेहार से 02, गुमला से 19, जमशेदपुर से 04, चाईबासा से 04, पलामू से 07, सिमडेगा से 03 और चतरा से 03 संक्रमित मिले थे।