झारखंड में कोरोना 300 के पार, कुल आँकड़ा 308.

रांची- झारखंड में कोरोना 300 का आँकड़ा पार कर गया। बुधवार को झारखंड में 18 मरीज मिले। इसके साथ ही झारखंड का आँकड़ा 303 (three not three) हो गया। जिसमें रांची से 7, कोडरमा से 2, जमशेदपुर और ओरमांझी से 1-1 तथा सरायकेला से 2 और बोकारो से 5 मरीज शामिल है। इस आकड़े के बाद कोल्हान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21 और पूरे झारखंड में 308 हो गयी है। जानकारी के अनुसार ओरमाँझी से मिला संक्रमित व्यक्ति मेदांता अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने आया था। वह वहीं के कैंटीन में रह रहा था। संक्रमित की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कैंटीन को सील कर दिया है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ती ही जा रही है, अब ये गम्भीर चिंता का विषय बन सकता है। यदि अब भी लोग नहीं सम्भले तो गम्भीर परिणाम हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *