झारखंड में कोरोना 7 हजार के पार, रांची से मिले लगभग 200 संक्रमित

रांची- झारखण्ड में कोरोना का रुद्र रूप, बढ़ते दिन के साथ कोरोना भयावह रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट, बुधवार को दिखा कोरोना का और विकराल रूप। राज्य में गुरुवार को 403 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें रांची से 198, रामगढ़ से 26, हजारीबाग से 12, बोकारो से 9, जामताड़ा से 4,देवघर से 1, गोड्डा से 2, गिरीडीह से 6, साहेबगंज से 2, धनबाद से 17, जमशेदपुर से 29, सरायकेला से 10, चाईबासा से 9, गुमला से 4, कोडरमा से 32, लोहरदगा से 10, पलामू से 22 और चतरा से 6 संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7164 हो गया। वहीं आज 206 लोग स्वस्थ होकर घर चले गये और दो संक्रमितों की मृत्यु हो गयी। अब झारखंड में 3845 सक्रिय मामले हैं, 3254 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 67 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *