झारखंड में कोरोना 700 के पार, कुल आंकड़ा 717

रांची- झारखंड के लिए मंगलवार का दिन का रविवार अपेक्षाकृत महंगा साबित हो रहा है। मंगलवार के शाम 6.30 बजे तक कुल 40 से ज़्यादा नये मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें धनबाद से 08, हज़ारीबाग़ से 04, जमशेदपुर से 05, गढ़वा से 01, रामगढ़ से 19 और रांची से 04 नये कोरोना संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हो चुकी है।

गौरतलब है कि सोमवार को कोरोना के 676 मरीज मिले थे। धनबाद से 14, जमशेदपुर से 10, हजारीबाग से 5, कोडरमा से 4, रांची से 02, गढ़वा से 2, लोहरदगा से 2, सिमडेगा से 2, गुमला से 1 और झरिया से 1 और कोरोना संक्रमित मिले थे। अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों के आँकड़ों में लगातार वृद्धि हो रहा है। यूँ माने की प्रवासी श्रमिकों के झारखंड लौटने के बाद से संक्रमितों की बाढ़ सी आ गयी है, इससे पूर्व संक्रमितों की संख्या इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही थी। अभी जिस भी नये संक्रमितों की पुष्टि हो रही है उसकी कोई न कोई ट्रेवेल हिस्ट्री है यानी वह किसी अन्य राज्य से झारखंड आयें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *