रांची- झारखण्ड में कोरोना का रुद्र रूप, बढ़ते दिन के साथ कोरोना भयावह रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट, बुधवार को दिखा कोरोना का और विकराल रूप। राज्य में बुधवार को अबतक का सर्वाधिक 439 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसमें रांची से 125, हजारीबाग से 14, रामगढ़ से 12, बोकारो से 11, धनबाद से 7, गिरीडीह से 18, जामताड़ा से 3, देवघर से 26, दुमका से 2, गोड्डा से 16, साहेबगंज से 17, जमशेदपुर से 38, सरायकेला से 11, गढ़वा से 43, गुमला से 29, कोडरमा से 3, लोहरदगा से 7, पलामू से 65 और चतरा से 2 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में कोरोना का कुल संख्या 6682 हो गया है। वहीं आज कुल 106 संक्रमित ठीक होकर अस्पताल से घर चले गये। अब झारखण्ड में 3570 सक्रिय मामले हैं, 3048 लोग ठीक हो चुके और 64 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।