सदर अस्पताल का विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह ने किया निरीक्षण

• अस्पताल का भ्रमण कर कोविड-19 मरीजों की चिकित्सीय व्यवस्था का लिया जायजा। • उपायुक्त, मिशन डायरेक्टर एनएचएम, उप विकास आयुक्त, एसडीओ, सिविल सर्जन भी थे मौजूद • बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश। • अटेंडेंट को खतरा मोल नहीं लेने देंगे- श्री अरुण कुमार सिंह

रांची- विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अरुण कुमार सिंह स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने सदर अस्पताल रांची पहुंचे।विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग श्री अरुण कुमार सिंह ने सदर अस्पताल का भ्रमण कर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था का जायज़ा लिया। विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा श्री अरुण कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में डॉक्टर्स, नर्स, दवाइयों और बेड की उपलब्धता के बारे में सिविल सर्जन से विस्तार से जानकारी ली। श्री सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आने वाले दिनों में व्यवस्था और बेहतर होगी। कार्य में लगे पदाधिकारी और डॉक्टर्स काफी अनुभवी हैं। जो भी कमियां है उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। भविष्य में अस्पताल में बेड की संख्या और बढ़ाई जाएगी। अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसी व्यवस्था करना है कि मरीजों के इलाज के लिए अटेंडेंट को आने की जरूरत ना पड़े, हम अटेंडेंट को खतरा मोल नहीं लेने देंगे। अटेंडेंट सुरक्षित रहें ऐसी व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान उपायुक्त रांची छवि रंजन, मिशन डायरेक्टर एनएचएम रविशंकर शुक्ला, उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची उत्कर्ष गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *