झारखंड कांग्रेस को झटका… आप के हुए डॉ. अजय कुमार

झारखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। झारखंड में उनकी गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर, पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया है। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में झारखंड में महागठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। जिसके कारण पार्टी में गुटबाजी और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद डॉ. अजय कुमार ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *