रांची- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हफीजुल हसन को मंत्री पद की शपथ दिलाई। हफ़ीज़ुल ने उर्दू भाषा में ली शपथ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्रिमंडल के मंत्रीगण, राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन, मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। हफ़ीज़ुल हसन को पर्यावरण, कला संस्कृति व युवा कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जवाबदेही मिली। हफ़ीजुल ने शुक्रवार की शाम पदभार भी सम्भाल लिया।