हर जरुरतमंद को मदद मिले- मंत्री

समाज के हर व्यक्ति को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा : मिथिलेश ठाकुर

रांची- झारखंड के पेय-जल एवं स्वच्छता मंत्री ने माना कि समाज में एक वर्ग ऐसा है जो आज भी मूलभूत सुविधाओं से काफी दूर है। सरकार चाहकर भी वैसे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। सरकार प्रयास करती है कि हर व्यक्ति तक जरूर के सामान पहुंचे, ताकि वह व्यक्ति अपने साथ – साथ अपने परिवार का भरण पोषण सही ठंग से कर सके। यह बातें रविवार को राज्य के पेय जल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने स्व बासुदेव चटर्जी की प्रथम पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण के दौरान कहा। मंत्री ने कहा कि लगातार राज्य भर में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान सरकार काफी चुनौतियों के साथ आगे बढ़ी है। पूर्व की सरकार ने खजाना खाली कर हमें सौंपा था पर अब हमने खजाना को भरने के साथ-साथ विकास के कई कार्य किए हैं। लगातार आगे भी विकास के कार्य किए जा रहे हैं ताकि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सुविधाएं आसानी से पहुंच सके। मंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के 1 वर्ष पूरे होने हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 वर्ष की उपलब्धियों को सरकार गिनाएगी। साथ ही कई सौगात राज्य वासियों को दिया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने स्व बासुदेव चटर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्व बासुदेव चटर्जी के पुत्र राजीव चटर्जी ने कहा कि अगर पिताजी आज जिंदा होते तो जरूरतमंद लोगों की मदद करता देख काफी खुश होते। उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करना अच्छा लगता था। हमनें उनसे जरूरतमंद लोगों की मदद करना सीखा है। इस अवसर पर लगभग 400 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, मास्क और भोजन का वितरण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *